वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की स्टडी से ये बात सामने आयी है, की जिन 10 कारणों से लोगो की सबसे अधिक जान जाती है, उसमे स्किमि हार्ट डिजीज सबसे ऊपर है | इस बीमारी में दिल तक खून और ऑक्सीजन ठीक ढंग से नहीं जा पाते है, और हार्ट अटैक की सम्भावना बनी रहती है | आज के समय में हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल दुनिया में फैलने वाली सबसे तेज बीमारी है इसलिए समय पर इलाज के लिए कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण ( cholessterol badhne ke lakshan ) जानना है जरुरी |
कोलेस्ट्रॉल के लक्षण के बारे में अधिक जानकारी नहीं होने की वजह से यह बीमारी धीरे धीरे बढ़ती रहती है, और लोग इससे पूरी तरह अनजान बने रहते है | वैसे हमारा शरीर किसी भी बीमारी के होने पर उनके संकेत देता रहता है लकिन जानकारी के आभाव में हम उन्हें नजरअंदाज करते रहते है | इसलिए ऐसा भी हो सकता है की इस समय आपका भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ हो लेकिन आप इससे अनजान हो |
हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण | Cholesterol Kitna Hona Chahiye
किसी समय में हार्ट की बीमारी अधिक उम्र के लोगो को होती थी लेकिन आजकल कम उम्र में ही हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखाई देने लगे है | भारत में भी दिल की बीमारी के चलते हर साल 12 लाख से अधिक लोग अपनी जान गँवा देते है जिनमे 20 से 70 साल तक के लोग शामिल है | कोलेस्ट्रॉल मोम की तरह चिकना और पिले रंग का पदार्थ होता है |
यह हमारे शरीर के लिए खून जितना ही जरुरी होता है इसलिए 70 % कोलेस्ट्रॉल लिवर बनाता है और 30 % कोलेस्ट्रॉल हमें भोजन से मिलता है | कोलेस्ट्रॉल से हमारे शरीर में बॉईल एसिड का निर्माण होता है जो की हमारे भोजन को पचाने में सहायक होता है | यह हमारे शरीर में सेक्स हार्मोन्स बनाने में भी मदद करता है | इसके अलावा यह धुप से विटामिन डी बनाने में भी हमारी मदद करता है |

कोलेस्ट्रॉल क्या है | Cholesterol Kya Hai
कोलेस्ट्रॉल हमारी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है , लेकिन कोलेस्ट्रॉल क्या है (Cholesterol Kya Hai) है, इसके बारे में बहुत कम लोग जानते है | कोलेस्ट्रॉल मुख्यतः 2 प्रकार के होते है LDL और HDL | HDL यानि की हाइ डेनसिटी लैप्रोटीन अच्छा कोलेस्ट्रॉल होता है | और लौ डेनसिटी लिप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल ख़राब माना जाता है | क्युकी यही वो कोलेस्ट्रॉल है जो हमारी धमनियों में जमने लगता है | ऐसी चीजे जिनमे LDL की मात्रा ज्यादा होती है उनका सेवन करने से शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है | सबसे ज्यादा LDL डीप फ्राइड चीजों और नॉनवेज में पाया जाता है | यानि की तला हुआ नॉनवेज खाना शरीर में कोलेस्ट्रॉल को सबसे तेजी से बढ़ाता है |
इसके अलावा मैदा, घी , बटर, और वेजिटेबल आयल मतलब डालडा, केक पेस्ट्री और मिठाई जैसी बहुत मीठी चीजे, तले हुए स्नेक्स, अंडे, सिगरेट और शराब पिने से भी शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता रहता है | बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल शरीर में खून ले जाने वाली नसे यानि की आर्टरीज में जमा होने लगता है | जिससे समय के साथ साथ नसों में प्रेशर और ब्लॉकेज आने लगती है | सबसे ज्यादा कोलेस्ट्रॉल हमारे दिल में खून पहुंचाने वाली कोरिनरी आर्टरीज और दिमाग की केरोटेड आर्टरीज में जमता है | और इसी वजह से किसी भी समय हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक आने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है इसलिए हर किसी के लिए जानना बेहद जरुरी है |
ये भी पढ़ें : शुगर (डायबिटीज) के लक्षण

खराब जीवनशैली भी बढाती है कोलेस्ट्रॉल | Symptoms of Cholesterol in Hindi
हम कई बार देखते है की बिलकुल स्वस्थ दिखने वाले व्यक्ति भी कोलेस्ट्रॉल की वजह से दिल की गंभीर बीमारियों के मरीज बन जाते है | शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की मुख्य वजह होती है एक तो हमारा असंतुलित और हैवी भोजन और दूसरा बिना किसी शारीरिक मेहनत की हमारी लाइफ स्टाइल | एक तो ऐसा भोजन करना जो की सेहत के लिए हानिकारक हो और दूसरा कोई भी शारीरिक मेहनत नहीं करने की वजह से वह खाना पच नहीं पाता है |
जिसकी वजह से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है | ऐसे में हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण दिखाई देने लगते है, जिनसे पता लगता है की हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ गयी है, और दिल की बीमारियां होने का खतरा है | ऐसे में इन लक्षणों को देखकर हमे गंभीरता से कोलेस्ट्रॉल को सामान्य स्तर पर लाने के कदम उठाने चाहिए |
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण है हाथ पैर का सुन्न होना | Cholesterol Symptoms in Hindi Language
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारन हमारा शरीर भोजन में मौजूद सारे पोषकतत्वों को पूरी तरह से अवशोषित नहीं कर पाता है | जिसकी कारन हमारे शरीर में आवश्यक नुट्रिशन की कमी होने लगती है | कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण खून को ले जाने वाली आर्टरीज भी सिकुड़ने लगती है जिनसे की हमारा खून सही तरह से शरीर के सभी अंगो तक नहीं पहुंच पाता है जिसकी वजह से बॉडी मसल्स सही ढंग से काम नहीं कर पाती है | और ऐसे में हाथ पैर सुन्न होना , पैरो में चींटिया सी रेगना सनसनी होना और नस चढ़ने जैसे प्रभाव दिखने लगते है | अगर आपको या आपके परिवार में भी किसी भी सदस्य के ऐसे लक्षण दिखाई दे तो एक बार कोलेस्ट्रॉल की जाँच जरूर करवानी चाहिए |
साथ ही हाई LDL कोलेस्ट्रॉल दिल तक खून पहुंचने वाली नसों में प्लाग जमा कर देता है | जिससे ब्लड फ्लो कमजोर हो जाता है | ऐसे में जल्दी थकान ,ज्यादा पसीना और थोड़े से काम में ही जल्दी हार जाने जैसे लक्षण नजर आते है | जो लोग रोज रोज ज्यादा थका हुआ महसूस करते है या जिन्हे लगातार आलस या सुस्ती आती रहती है उन्हें एक बार अपने खून में कोलेस्ट्रॉल की जाँच जरूर करवा लेनी चाहिए |

कोलेस्ट्रॉल के लक्षण है वजन का तेजी से बढ़ना | Symptoms of High Cholesterol in Hindi
अगर शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है तो यह चर्बी को बढ़ने से रोकता है और फैट को बर्न करने का काम भी करता है | वही अगर LDL यानि की बुरा कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाये तो शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है | इसलिए अक्सर मोटे लोगो में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी अधिक होती है और इन्हे दिल और दिमाग की बीमारिया होने का खतरा भी ज्यादा होता है|
ये भी पढ़ें : जानिए पेट की चर्बी कैसे घटाए
कोलेस्ट्रॉल के लक्षण है सीने में दर्द होना | Cholesterol Symptoms in Hindi Language
हालाँकि ऐसी कई और दूसरी प्रॉब्लम होती है जिनसे सीने में दर्द होता है| लेकिन शरीर में चेस्ट पेन कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण भी हो सकते है | आर्टरीज में जमा फैटी सब्सटेंट खून के बहाव में रूकावट पैदा करते है | जिसकी वजह से थोड़े थोड़े समय बाद चेस्ट वाले एरिया में दर्द, भारीपन और अंदुरुनी चुभन का एहसास होता है |शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल दिल के साथ साथ दिमाग में खून पहुंचने वाली आर्टरीज पर भी असर डालता है जिसकी वजह से सर के पिछले हिस्से और आधे सर में अचानक दर्द होने लगता है |

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण है जल्दी थक जाना | Symptoms of Cholesterol in Hindi
कई स्थितियों में शरीर में बढे हुए TRAIGLISERIDS की वजह से माइग्रेन होने की समस्या भी होती है | और कभी कभी चक्कर और घबराहट भी होने लगती है | बढ़ा हुआ बेड कोलेस्ट्रॉल दिल और फेफड़ो में खून के संचार को कमजोर बनाता है | ऐसे में थोड़ा सा काम करने पर ही व्यक्ति जल्दी हाफने लगता है | ज्यादा थका हुआ महसूस करता है और साँसे छोटी हो जाती है | कई स्थितियों में साँस लेने की तकलीफ होने के साथ साथ कोलेस्ट्रॉल की वजह से ज्यादा पसीना आना और सांसो से लगातार बदबू आना भी शरू हो जाती है |
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण है खराब पाचन | Cholesterol Symptoms in Hindi
जब हमारे खून में बेड कोलेस्ट्रॉल यानि की LDL की मात्रा बढ़ने लगती है तो हमारी पाचन क्रिया पर इसका बुरा प्रभाव दिखने लगता है | हमारा मेटाबोलिजम कमजोर होने लगता है और हमारा खाना भी ठीक ढंग से नहीं पचता है | मोटापा, पेट में गैस, और कब्ज जैसी समस्या हमेशा बनी रहती है | फ्रेश होते समय मल का पतला आना भी LDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण है |
ये भी पढ़ें : कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय
कोलेस्ट्रॉल के लक्षण है आखों के आसपास पिले रंग के दाने | Symptoms of Cholesterol in Hindi
LDL के बढ़ने से आँखों के आसपास हलके पिले रंग के दाने दिखाई देने लगते है इसे जिन्थॉलाइज्मा कहते है | शुरुआत में ये छोटे होते है लेकिन बाद में ये फैलते जाते है | इन पर अगर सही समय पर ध्यान नहीं दिया जाये तो इनमे दर्द भी होना शुरू हो जाता है | इन लक्षणों को देखकर समझ जाना चाहिए की आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ी हुई है | और सही उपचार की जरुरत है|
हम उम्मीद करते है की आज की यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे | अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करें | अगर आपके पास कोई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण से सम्बंधित सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें |