शुगर एक ऐसी आधुनिक बीमारी है जो तेजी से पांव पसार रही है | आज के समय में हमारी जीवन शैली पूरी तरह बदल गयी है | जहां पहले लोग अधिक शारीरिक परिश्रम करते थे, स्वच्छ हवा लेते थे, और पोषक तत्वों से युक्त भोजन करते थे | वही दूसरी और आज लोग घंटो तक एक कम्प्यूटर, लैपटॉप, टीवी के सामने बैठे रहते है , उनके जीवन से शारीरिक परिश्रम तो पूरी तरह से ही गायब हो गया है | आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे शुगर के कारण और शुगर दूर करने के घरेलू उपचार |
शुगर के कारण | Diabetes in Hindi
डोमिनोज और मेक्डोनाल्ड के पिजा बर्गर ने घर के बने पोस्टिक खाने की जगह ले ली है | पहले तो लोग बाहर जाकर फास्टफूड खाते थे | लेकिन स्विगी और जोमेटो जैसी सर्विस की वजह से लोग घर में ही बाहर का फास्टफूड खा रहे है | ऐसे में शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है और शरीर कई तरह की गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है | शहरों की तुलना में आज भी गाँवो का जीवन कम बदला है वहां घर का खाना , शारीरिक परिश्रम और स्वच्छ वायु की वजह से आज भी डाइबिटीज के मरीजों की संख्या गाँवो में बहुत कम है |
ये भी पढ़ें : कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण
डायबिटीज का इलाज | Sugar Problem Solution in Hindi
हमारी जीवन शैली बदलने से जिस बीमारी ने सबसे तेजी से अपनी गिरफ्त में लिए है वो है डाइबिटीज यानि की शुगर | शुगर एक ऐसी बीमारी है जो की एक बार हो गयी तो हो सकता है आपको पूरी जिंदगी इसकी दवाइयां लेनी पड़े | लेकिन आज हम जो उपाय बताने जा रहे है वे डाइबिटीज की समस्या में तेजी से फायदा पहुंचाते है | तो आइये जानते है उन उपायों के बारे में

शुगर का इलाज है करेला | Sugar Problem with
Bitter Gourd Solution in Hindi
डाइबिटीज को कम करने के लिए आप करेले का सेवन कर सकते है | रोजाना सुबह करेले के जूस का सेवन आपके शरीर में बढे हुए शर्करा के स्तर को कम करता है | और ऐसे में आपको बारबार आ रहे पेशाब की समस्या से राहत मिलती है | इसके अलावा आप करेले के बीज को निकलकर इसका पावडर भी बना सकते है और इसका रोजाना सेवन आपको डाइबिटीज में तेजी से फायदा पहुँचाता है |
डायबिटीज का इलाज है हल्दी पावडर | Diabetes Treatment with Turmeric in Hindi
हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी वायरल, एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जिससे यह कई बीमारियों में बहुत ही फायदेमंद औसधि के रूप में काम आती है | यह डाइबिटीज की समस्या में इन्सुलिन के स्तर को कम करती है | और शरीर में गलूकोज की मात्रा को नियंत्रित करती है | वैज्ञानिको द्वारा की गयी रिसर्च के अनुसार हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है जो की ग्लूकोज के स्तर को कम करके डाइबिटीज को रोकने में मदद करता है | यह टाइप 2 डाइबिटीज को शुरुआती स्तर पर रोकने में मदद करता है | हल्दी के फायदे और अधिक बढ़ जाते है जब उसके साथ आंवले का सेवन किया जाये |

शुगर का इलाज करें शिलाजीत से | How to Control Diabetes in Hindi
शिलाजीत का नाम आते ही लोगो के मन में ख्याल आता है की यह पुरुषों में योन शक्ति बढ़ाने वाली औषधि है | लेकिन आपको बता दे की शिलाजीत के फायदे डाइबिटीज में भी बहुत लाभकारी होते है | यह शरीर के रक्तप्रवाह में ग्लूकोज के स्तर को रोकता है | और स्वस्थ शर्करा के स्तर को बनाये रखने में मदद करता है | यह शरीर में अग्नाशय के कामकाज को उत्तेजित करता है और शरीर में इन्सुलिन स्त्राव को प्रोत्साहित करता है और बाहरी इन्सुलिन पर निर्भरता कम करता है | साथ ही शिलाजीत शुगर के कारन आयी शरीर में कमजोरी को भी दूर करने में मदद करता है | रोजाना 100 मिलीग्राम शिलाजीत की मात्रा का सेवन कर सकते है |
शुगर का देसी इलाज है नीम | Home Remedies for Diabetes in Hindi
अगला उपाय जो की आपकी डाइबिटीज की बीमारी में फायदेमंद होता है वो है नीम | नीम के पत्ते औषधीय गुणों से भरे हुए होते है | आयुर्वेद के अनुसार भी नीम के फायदे मधुमेह यानि की डाइबिटीज में बहुत अधिक बताये गए है | यह हमारे कफ के दोष को दूर करता है | साथ ही यह शरीर में शुगर के स्तर को कम करके रक्त प्रवाह को सामान्य बनाने में मदद करता है | इसके लिए या तो आप रोजाना 4 से 5 नीम के पत्ते चबाये या फिर नीम के रस का भी सेवन कर सकते है | इससे आपकी इन्सुलिन पर निर्भरता भी कम होती है |

डायबिटीज का इलाज है मेथी | Sugar Treatment with Fenugreek in Hindi
मेथी के फायदे हमारे शरीर में शुगर के स्तर को कम करने में बहुत अधिक है | मेथी के बीजो में ट्रायोनिललाइन और एल्कोलाइड होते है जो की कार्बोहाइड्रेड के पाचन और अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा कर देते है | जिससे की शरीर में शुगर का स्तर कम होता है | इसके लिए आप मेथी के बीजों को पीसकर उनका पावडर बना ले | और रोजाना एक चम्मच इसका सेवन करें | लेकिन अगर आप गर्भवती महिला है, या गर्भधारण करने की कोशिश कर रही है या बच्चे को जन्म दिया है तो आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए | इसके अलावा किसी को भी इसका सेवन 6 महीने से अधिक नहीं करना चाहिए |
हम उम्मीद करते है की आज की यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे | अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करें | अगर आपके पास शुगर का इलाज से सबंधित कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें |