क्या आपको निम्बू पानी पीना पसंद है | क्या आप भी दाल या अन्य सब्जियों के स्वाद को बढ़ाने के लिए उसमे निम्बू का रस डालते है | लेकिन आप उन बच्चे निम्बू के छिलको का क्या करते है | क्या आप भी सभी की तरह उन छिलको को फेक देते है | तो आप बहुत बड़ी गलती करते है क्युकी निम्बू के रस से अधिक पोषक तत्व निम्बू के छिलको में होते है और आपके स्वास्थ्य के लिए भी निम्बू के छिलके के फायदे बहुत अधिक है |
निम्बू का उपयोग पूरी दुनिया में होता है | लेकिन जानकारी के आभाव में लोग इसके रस का उपयोग करके इसके छिलको को फेंक देते है | जबकि निम्बू के छिलको में विटामिन, खनिज और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है | निम्बू के छिलको में निम्बू के रस से अधिक विटामिन सी और ए, बीटा कैरोटीन, फोलेट , कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम अधिक होते है | निम्बू के छिलके स्वाद और खुसबू बढ़ाने के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए तो फादेमंद होते ही है | साथ ही इनके इस्तेमाल से घरेलु साफ़ सफाई के भी कई काम किये जा सकते है |
विषय सूची
हड्डियों को बनाता है मजबूत
निम्बू के छिलको में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और कैल्शियम पाया जाता है | जो की आपकी हड्डियों के लिए बेहद फ़ायदेमन्द होता है | निम्बू के छिलको के सेवन से आपकी हड्डिया मजबूत बनी रहती है और हड्डियों से जुडी बीमारियों जैसे ऑस्टियोपोरोसिस, रेहेयुमेटॉयड अर्थराइटिस और इंफ्लेमेटरी पाली अर्थराइटिस से आप बचे रहते है|
ये भी पढ़ें : जोड़ो के दर्द का घरेलू उपाय

स्ट्रेस को करते है दूर निम्बू के छिलके
निम्बू में फ्लेवेनॉयड होता है जो की आपके ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को दूर करने में मदद करता है |
ये भी पढ़ें : टेंसन,डिप्रेसन को दूर करने के असरदार उपाय
निम्बू के छिलके दूर करते है विषैले पदार्थ
हमारे शरीर में कई तरह के विषैले पदार्थ यानि की टोक्सिन होते है | जो की हमारे शरीर को अंदर से कमजोर बनाते है | साथ ही यह अलकोहल और अन्य शरीर को नुकसान पहुंचने वाले पदार्थो को खाने की इच्छा को बढ़ाते है | निम्बू के छिलके में मौजूद पोषक तत्व इन विषैले पदार्थो को ख़त्म करते है और शरीर को सेहतमंद बनाते है |
निम्बू के छिलके के फायदे कोलेस्ट्रॉल में | Leman Peels Benefits in Hindi
शरीर में कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाती है | निम्बू के छिलके में मौजूद पॉलीफिनॉल हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाते है | और इसकी वजह से होने वाली कई बीमारियों से हमारी रक्षा करते है |
निम्बू के छिलको में पोटेशियम मौजूद होता है जो की हमारे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है | और साथ ही यह हमारे हार्ट को भी स्वस्थ रखता है | और हार्ट अटैक और डाइबिटीज से हमारी रक्षा करता है |
ये भी पढ़ें : कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय

त्वचा की सुंदरता के लिए फायदेमंद है निम्बू के छिलके
निम्बू के उपयोग से त्वचा से सम्बंधित कई लाभ होते है | निम्बू के छिलको में मौजूद एसिड हमारी त्वचा को भी साफ़ करता है और त्वचा को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाता है | निम्बू के छिलके हमारी डेड स्किन को हटाकर उसकी जगह नई स्किन सेल्स बनाने में भी मदद करते है | निम्बू के छिलके से मुहासे हटाने के उपाय के रूप में लाभकारी है और इससे स्किन लम्बी उम्र तक जवान बनी रहती है |
पिले नाख़ून की समस्या में फायदेमंद है निम्बू के छिलके
आप अपने पिले नाखुनो को चमकाने के लिए भी निम्बू के छिलको का उपयोग कर सकते है | निम्बू के छिलको में मौजूद एसिड आपके नाखूनों के बदले रंग को भी कम करता है | और साथ ही नाखूनों में फैले संक्रमण को भी यह कम करता है | इसके लिए सबसे पहले अपने नाखूनों को 10 मिनिट तक पानी में भिगोकर रखे | इसके बाद निम्बू से नाखूनों को अच्छे से रगड़े | कुछ दिनों की प्रयोग से ही आपके नाखूनों का रंग सही हो जायेगा |
ये भी पढ़ें : नाख़ून बढ़ाने के नुस्खे

निम्बू के छिलके की चाय से बढ़ती है इम्युनिटी
निम्बू के छिलके एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होते है | जिसकी वजह से यह आपके पाचन शक्ति को ठीक करते है और आपके पेट की चर्बी को कम करते है | साथ ही यह आपके शरीर में अम्लता के स्तर यानि की ph लेवल को भी संतुलित करते है और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते है | निम्बू के छिलके की चाय पीकर आप इन फायदों को पा सकते है | इसे बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच बारीक़ कटे निम्बू के छिलकों को 1 कप में डालें | अब छिलको के ऊपर उबलता पानी डालें और इसे ढक कर 10 मिनिट के लिए रख दे | इसके बाद इस पानी को छान ले और इसमें थोड़ा शहद मिलाकर इसे पी लें |
हम उम्मीद करते है की निम्बू के छिलके के फायदे से सबंधित आज की यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे | अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करें | अगर आपके पास कोई निम्बू के छिलके के फायदे से सबंधित कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें |