हमारे आयुर्वेद में मुलेठी को बहुत ही गुणकारी जड़ीबूटी माना गया है | मुलेठी के फायदे हमारे लिए इतने ज्यादा है की हम इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते है | इसके फायदे हमारी सेहत के लिए, स्किन के लिए बालों के लिए बहुत है | हम अपने दैनिक जीवन में जिन वस्तु का उपयोग करते है उनमें से बहुत से वस्तु मुलेठी की बनी होती है जैसे की दंत मंजन, साबुन, आदि | मुलेठी का उपयोग हर्बल दवा के रूप में भी होता है | आज हम इस लेख के माध्यम से आपको mulethi ke fayde विस्तार से बताएंगे | और साथ ही मुलेठी के उपयोग और नुकसान की भी चर्चा करेंगे |
मुलेठी क्या है | What is Mulethi in Hindi
मुलेठी एक पौधा होता है जिसे हम सुखाकर या उसकी छाल का उपयोग करते है | मुलेठी एक आयुर्वेदिक पौधा है | इसमें हमारे स्वास्थ को लाभ पहुंचाने वाले बहुत से गुण होते है जैसे की विटामिन इ, फास्फोरस, केल्सियम,आयरन,पोटेसियम आदि | ये सभी तत्व हमारे लिए बहुत जरूरी है | मुलेठी की जड़ को सूखा कर इसका दवा के रूप में उपयोग किया जाता है | और सबसे अच्छी बात ये है की इस जड़ीबूटी का स्वाद बहुत मीठा होता है और इसके फायदे भी बहुत है | तो आइये जानते है मुलेठी के फायदे (mulethi ke fayde) के बारे में |
मुलेठी के फायदे | Benefits of Mulethi in Hindi
हमने अभी आपको संक्षिप्त में मुलेठी के फायदे बताये है अब हम आपको विस्तार से इसके फायदे बताएँगे | सुबह से लेकर रात तक हम जो काम करते है उन सब में मुलेठी हमारे बहुत काम आती है | अगर हम मुलेठी का सेवन प्रतिदिन करते है तो हमारा पाचन, हृदय,मस्तिष्क आदि में ये बहुत फ़ायदेमंद होती है | मुलेठी का उपयोग तो दवा के रूप में भी करते है |
मुलेठी के लाभ गला के सूखने पर | Mulethi Benefits in Hindi

बहुत से लोगों को यह समस्या होती है की वो पानी तो खूब पीते है लेकिन उनका गला बहुत ज्यादा सूखता है | उन लोगो के लिए मुलेठी बहुत फायदेमंद है | मुलेठी की तासीर ठंडी होती है | और मुलेठी में पानी भी खूब होता है | मुलेठी को चूसने से गला सूखने की समस्या खत्म हो जाती है |
खांसी होने पर मुलेठी के फायदे |
मुलेठी के लाभ हमे खांसी में भी बहुत मिलते है | ज्यादा खांसी होने पर किसी डॉक्टर के पास जाने से अच्छा है की आप मुलेठी का उपयोग कर ले | आप मुलेठी में थोड़ी सी काली मिर्च मिला ले और इसको चूस ले | आपको खांसी में आराम मिल जायेगा |
अल्सर में बहुत लाभदायक है मुलेठी | Mulethi ke Fayde Ulcer me

मुलेठी में अल्सर को हटाने वाले गुण होते है | यह हमारे आंत में आयी हुई सूजन को खत्म कर देती है | मुलेठी हमारी आंतो की श्लेष्मा के विकास को बढ़ावा देती है | और अल्सर को खत्म करने में महत्पूर्ण भूमिका निभाती है |
मुलेठी के फायदे त्वचा की बीमारी में | Skin Benefits of Mulethi In Hindi

मुलेठी एक गुणकारी जड़ीबूटी है | ये आपकी स्किन को की बीमारियों से बचाती है और साथ ही आपकी स्किन को चमकदार बनाने में मदद भी करती है | आपको मुलेठी का उपयोग अपनी पर स्किन पर करने के लिए मुलेठी में थोड़ा गुलाब जल और दूध मिलाना है और अपनी त्वचा पर इसे लगाना है | ये गोरा करने का सबसे अच्छा तरीका है |
मुलेठी के लाभ लिवर के लिए | Mulethi Benefits for Liver In Hindi
हमारा लिवर हमारे शरीर का बहुत जरुरी अंग है इसकी उचित देखभाल करने पर हमे कई तरह की बीमारी हो सकती है | मुलेठी में बहुत तरह के एंटीऑक्सीडेंट गुण है जो की हमारे लिवर के लिए जरुरी होते है | लिवर के लिए मुलेठी के फायदे इसलिए भी है ये लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल देता है |
आपको इसके लिए मुलेठी की चाय पीनी है | मुलेठी की चाय बनाने के लिए आप एक कप में गर्म पानी लीजिये और इसमें मुलेठी की जड़ को मिला ले | फिर इसका सेवन करे ये आपके लिवर के लिए बहुत अच्छा काम करेगा और ये आपके लिवर सारी गंदकी दूर कर देगा |
हृदय के लिए मुलेठी के फायदे | Benefits of Mulethi for Heart in Hindi

कुछ समय पहले मुलेठी पर कुछ शोध किये गए थे और उन शोध की रिपोर्ट के अनुसार मुलेठी शरीर के पित्त के प्रवाह को बढ़ाकर और उच्च रक्त कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है। मुलेठी में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट गुण रक्त केशिका के स्वास्थ्य को बढ़ाता है | और हमारे हृदय को अच्छा रखता है |
ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए आपको मुलेठी के फायदे लेने है तो आपको एक गर्म पानी के गिलास में थोड़ा सा मुलेठी का पाउडर मिला लेना है | और इसे हफ्ते में 2-3 बार पी ले आपका ह्रदय स्वास्थ रहेगा |
खांसी को खत्म करने में मुलेठी का उपयोग | Uses of Mulethi in Hindi
कितनी भी भयानक खांसी हो मुलेठी उसे खत्म कर देती है | मुलेठी में जीवाणु रोधी गुण पाए जाते है जिसकी वजह से ये लाभदायक होती है | मुलेठी खांसी गले में जलन,खराश,को खत्म करने में सहायक होती है | मुलेठी हमारे फेफड़ों में जमा
मुलेठी के फायदे अस्थमा को खत्म करने में | Mulethi ke Fayde in Hindi
अस्थमा होने पर मुलेठी का सेवन करने पर बहुत लाभ होते है | मुलेठी अस्थमा को दूर करने का घरेलू उपाय है | मुलेठी हमारी श्वास लेने की क्रिया को बेहतर बनाता है | हमारी स्वास नली में आई किसी भी प्रकार की सूजन या किसी अन्य बीमारी को खत्म करने में ये हमारी मदद करती है | हाल ही में किये गए अध्ययन में ये जानकारी मिली है की मुलेठी का सेवन करने से ये अस्थमा और एलर्जी में भी फ़ायदेमंद हो सकती है |
अस्तमा में मुलेठी के फायदे लेने के लिए आपको मुलेठी के पाउडर में थोड़ा शहद मिला कर इसका सेवन करे |
मुलेठी हमारे उच्च कोलेस्ट्रॉल को कम करती है |
ज्यादा कोलेस्ट्रॉल हमारे हृदय के लिए बहुत ख़राब होता है | ज्यादा कोलेस्ट्रॉल होने की वजह से हमे हार्ट अटैक भी आ सकता है | मुलेठी हमारे शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को हटा देती है और अच्छे वाले कोलेस्ट्रॉल को रखती है जिसकी वजह से हमे हृदय रोग की सम्भावना कम हो जाती है |
हृदय रोग में Mulethi ke Fayde इसलिए भी अधिक है क्यों की मुलेठी में एंटी-एथेरोस्क्लोरोटिक गुण होते है जो हमारे शरीर में प्रवेश करने वाले किसी भी जीवाणु को खत्म करने में सक्षम होते है |
मलेरिया को खत्म करने में मुलेठी के लाभ | Mulethi Benefits for Malaria in Hindi
मुलेठी की जड़ में एक LICOCHALCONE नाम का पदार्थ होता है जो की फाल्सीपेरम स्ट्रेन को रोकता है और इसके प्रभाव क्लोरोक्वीन के तरह होते हैं। इसके अलावा मुलेठी में लइकोसिस का गुण होता है जो की मलेरिया को खत्म करने में बहुत कारगर होता है |
मुलेठी गले में खराश और गले के दर्द को खत्म करता है |
मुलेठी हमारे गले से समन्धित किसी भी समस्या का हल हो सकती है बस आपको मुलेठी का सही उपयोग आना चाहिए | Mulehti ke Fayde पर किये गए एक अध्ययन में पता चला है की मुलेठी हमारे गले की खरास और साथ ही गले की किसी अन्य बीमारी को भी दूर कर देता है |
आपको मुलेठी की जड़ के चूर्ण में थोड़ा सा शहद और सितोपलादि चूर्ण को मिला लेना है और फिर इसका प्रयोग करना है
मुलेठी है पोटेशियम के स्तर को ठीक रखने का उपाय
कुछ शोध अध्ययन यह निष्कर्ष निकालते हैं कि मुलेठी में कुछ ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जो रक्त में पोटेशियम के स्तर को कम करते हैं। इसलिए, यह गुर्दे की बीमारियों और मधुमेह वाले लोगों में उच्च सीरम पोटेशियम के मामलों में प्रभावी हो सकता है।
मुख्य चेतावनी यह है कि इसका उपयोग कम पोटेशियम के स्तर और उच्च सोडियम स्तर वाले मामलों में नहीं किया जाना चाहिए। अन्यथा, यह हाइपोकैलिमिया के कारण गंभीर मायोपथी का परिणाम हो सकता है।
बालों के लिए मुलेठी फायदे | Hair Benefits of Mulethi In Hindi

आयुर्वेद में, मुलेठी का उपयोग बालों के झड़ने को रोकने के लिए किया जाता है। मुलेठी हमारे बालों को समय से पहले सफ़ेद होने भी बचाता है | मुलेठी के सेवन करने पर हमारे बालों को जो पोषण चाहिए वो पूरा मिला जाता है | हमारे शरीर में होने वाली गतिविधियाँ जो की हमारे बालों के लिए हानिकारक होती है मुलेठी उन्हें शांत कर देती है |
काले धब्बे हटाने में मुलेठी है फ़ायदेमंद | Mulethi ke Fayde
बहुत से लोग शरीर पर होने वाले काले धब्बो से परेशान हो जाते है | मुलेठी के प्रयोग से हम काले धब्बो को आप जड़ से हटा सकते है | आपको सिर्फ आंवले के साथ मुलेठी के पाउडर का उपयोग करना है | आपको 6 महीने में काले धब्बे में फायदा दिख जायेगा |
मांसपेशियों में ऐंठन
मुलेठी में एंटीस्पास्मोडिक और मांसपेशियों को आराम देने वाले लक्षण हैं। यह फाइब्रोमायल्गिया के रोगियों में मांसपेशियों में ऐंठन और कोमलता को कम करता है।
इसका प्रभाव मुख्य रूप से महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान होने वाली पेट की ऐंठन में देखा गया है, लेकिन यह इतना गुणकारी नहीं हो सकता है कि यह अकेले काम कर सके, इसलिए रोगी को अन्य दवाओं की भी आवश्यकता हो सकती है
मुलेठी शुक्राणु की कमी दूर करता है | Mulethi ke Fayde
आयुर्वेद के अनुसार मुलेठी का शरीर पर शीतलन प्रभाव होता है। मुलेठी का प्रभाव हमारे शरीर को बहुत मज़बूत बनाता है | आप मुलेठी का उपयोग शुक्राणुजनन और शुक्राणु की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए अन्य जड़ी बूटियों के साथ इसका उपयोग किया जाता है।
वीर्य की गुणवक्ता को बढ़ाने में मुलेठी के फायदे
आमतौर पर ज्यादा उत्तेजना या अतिसंवेदनशीलता पुरुषों में वीर्य के स्तर को प्रभावित करती है | मुलेठी अत्यधिक उत्तेजना को कम करता है | जिससे की पुरुषों में शुरुआती निर्वहन समस्याओं का समाधान हो सके |
मुलेठी में कैंसर के फायदे | Mulethi Benefits for Cancer in Hindi

आज कल का खान पान बहुत खराब हो गया है | खान पान की कमी की वजह से कैंसर की समस्या बहुत हो गई है | मुलेठी के फायदे कैंसर में बहुत होते है | अगर आप मुलेठी का उपयोग करते हो तो बहुत कम चांस है | क्यों की मुलेठी में जो गुण होते है वो प्रोस्टेट अतिवृद्धि में फ़ायदेमंद है |
चर्बी को खत्म करने में मुलेठी के लाभ

मोटापे की समस्या अब आम हो गई है और कोई इंसान इस समस्या से परेशान है | मुलेठी में मोटापा को कम करने के गुण होते है | मुलेठी में कुछ मात्रा में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो पेट की चर्बी को कम करते हैं। शोध बताते हैं कि इसका हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव भी है, इसलिए मुलेठी मधुमेह में भी लाभ पहुंचा सकती है।
मुलेठी महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बढ़ावा है |
जो महिलाएं मुलेठी का सेवन करती है उनकी महिलाओं में गर्भाधान की संभावना बढ़ जाती है। बहुत सी महिलाओं मासिक धर्म की समस्या होती है उन महिलाओ के लिए मुलेठी बहुत फायदेमंद है | मुलेठी मासिक धर्म को ठीक करने का एक अच्छा घरेलू उपाय है |
मेटाबोलिज्म को ठीक रखने में मुलेठी है फ़ायदेमंद |
मुलेठी में एंटी-डायबिटिक और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है जो की हमारे Metabolism के लेवल को हमेशा बनाये रखते है | मुलेठी के फायदे हमारी पेट से समन्धित समस्या में होते है जैसे की कब्ज,अल्सर आदि की समस्या को भी मुलेठी ठीक कर देती है |
मुलेठी हमारी इम्यूनिटी शक्ति को बढ़ाता है |
मुलेठी की जड़ में कुछ एंजाइम मौजूद होते हैं। मुलेठी का उपयोग करके आप अपनी इम्युनिटी शक्ति अच्छा कर सकते हो | आपको सिर्फ मुलेठी का उपयोग अपनी चाय में मिला कर करना है | और वो भी सिर्फ 10 मुलेठी ही लेनी है |
मुलेठी के नुकसान | Side Effects Of Mulethi
ये बात तो सभी जानते है की सभी चीजों के सकारात्मक और नकारात्मक पहलू होते है ठीक उसी तरह मुलेठी के फायदे के साथ मुलेठी के कुछ नुकसान भी होते है | जैसे की अगर आप किसी तरह की दवा का सेवन कर रहे हो और उसके साथ मुलेठी का भी सेवन कर रहे हो तो हो सकता है की उस दवा के साथ मुलेठी के साइड इफेक्ट्स हो | मुलेठी साइड इफेक्ट दिखाती है यदि आप पहले से ही कुछ दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तो लीकोरिस एक्सट्रैक्ट लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
उन लोगों को भी मुलेठी से नुकसान हो सकता है जिन है लोगों को मटर या फली खाने से एलर्जी होती है | इसलिए मुलेठी का उपयोग कम करना चाहिए | कई बार मुलेठी के ज्यादा सेवन से आँख में भी नुकसान हो सकता है | मुलेठी का सेवन करने के बाद इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन के कारण शरीर में पोटेशियम और सोडियम असंतुलन भी हो सकता है।
हम उम्मीद करते है की मुलेठी के फायदे से सबंधित आज की यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे | अगर आपको Mulethi ke Fayde की यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करें | अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें |