आपका खानपान और जीवनशैली निर्धारित करती है की आपका स्वास्थ्य कैसा बना रहेगा | सुबह उठकर किया जाने वाला पोषक नास्ता आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी होता है | ऐसे में अगर आप सुबह उठकर ओट्स (oats) का सेवन करते है तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है | ओट्स के फायदे ( Oats benefits in hindi ) हमारे स्वास्थ्य के लिए इसलिए भी अधिक है की यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है |
क्युकी लम्बी नींद के बाद आपका पेट खाली रहता है और आप जो भी नास्ता करते है उसका पाचन तेजी से होता है और उसमे मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर में जल्दी ऑब्जर्व होते है |
ओट्स क्या है | What are Oats in Hindi
जई यानि की ओट्स एक अनाज है, जिसका उपयोग सुबह नाश्ते के रूप में किया जाता है | लेकिन इसका उपयोग पशुओं को दाना खिलाने और इसके हरे पत्तों का उपयोग जानवरों के चारे के लिए किया जाता है | इसकी खेती भारत के उत्तरी इलाकों में होती है |
ओट्स में पोषक तत्व | Oats Nutrient in Hindi
ओट्स का सेवन अगर रोजाना नाश्ते के रूप में किया जाता है तो इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है | ओट्स में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जो की हमारे भोजन को पचाने में बेहद लाभकारी होता है | ओट्स में फाइबर के अलावा प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेड, जस्ता, फास्फोरस, पोटेशियम, मेग्नेशियम और सेलेनियम पाया जाता है |
What is Meaning of Oats in Hindi ? ओट्स का हिंदी में मतलब क्या होता है ?
ओट्स को हिंदी में ( Oats meaning in Hindi ) जई कहते है| यह एक तरह का दलहन होता है | इसका उपयोग नाश्ते के रूप में होता है |
ओट्स कैसे खाये |
सुबह नाश्ते में ओट्स को अक्सर पानी या दूध में पकाकर खाया जाता है | यह खाने में तो स्वादिस्ट होता ही है , साथ ही यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है | और इसके खाने से हमारा शरीर स्वस्थ बना रहता है |
ओट्स के फायदे | Oats Benefits in Hindi
हमारे स्वास्थ्य के लिए ओट्स बहुत फायदेमंद होता है, तो आइये जानते है ओट्स के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में |
एंटीऑक्सीडेंट से समृद्ध है ओट्स ( जई ) | Oats Are Rich in Antioxidants
ओट्स में उच्च मात्रा में पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते है | एंटीऑक्सीडेंट के इस पुरे समूह को एवेनथ्राम्रामाइड्स कहा जाता है | (1 )
ये तत्व शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन बढाकर लो ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाने में मदद करते है | यह गैस रक्त कणों को पतला करके ब्लड प्रेशर को बेहतर करते है | (2 ) इसके अलावा इसमें फेरुलिक एसिड जैसे अंटिओइडेंट की भी अच्छी मात्रा होती है | (3 )
बीटा ग्लूकन फाइबर की उच्च मात्रा है ओट्स में | Oats have high amounts of beta-glucan fiber
ओट्स में उच्च मात्रा में बीटा ग्लूकन होता है जो की एक घुलनशील फाइबर होता है | यह पानी में घुलकर आंतो में जेली जैसा एक सरंचना बनाता है | इसके कई फायदे है यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य बनाता है | (4) साथ ही यह शरीर में शर्करा को कम कर इन्सुलिन के प्रति सवेदनशीलता को बढ़ाता है |और अच्छे बैक्टीरिया की पाचन को अच्छा बनाता है | (5 )|
कोलेस्ट्रॉल को कम करने में है लाभकारी | Oats Benefits for Cholestrol in Hindi
पुरे विश्व में आज के समय हृदय रोग के कारन सबसे अधिक मृत्यु होती है| जैसा की हमने जाना की ओट्स में बीटा ग्लूकन पाया जाता है जो की शरीर में हानिकारक LDL कोलेस्ट्रॉल को हटाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य बनाता है |(6) शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़कर मुक्त कणों के साथ प्रतिक्रिया करते है जो की शरीर में ह्रदय रोग बढ़ने का मुख्य कारण है |
डायबिटीज का इलाज में फायदेमंद है ओट्स | Diabetes Treatment with Oats in Hindi
ओट्स में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जिसके कारन यह शरीर में तेजी से पच जाता है | साथ ही फाइबर शरीर में शर्करा के स्तर को भी नियमित करने में मदद करता है | साथ ही इसमें बीटा ग्लुकोन होते है जो की डाइबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर की सांद्रता को कम करते है | इसलिए डाइबिटीज में ओट्स का सेवन फायदेमंद होता है |

ओट्स के सेवन से बढ़ती है इम्युनिटी | Oats Benefit for Immunity in Hindi
ओट्स खाने से हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है | ओट्स में अधिक मात्रा में बीटा ग्लुकोन होती है जिन्हे की हमारी प्रतिरक्षा कोशिकाएं अवशोषित कर लेती है | और ये हानिकारक और विषाक्त तत्वों को दूर कर शरीर को स्वस्थ बनाती है | ओट्स में सेलेनियम और जिंक भी पाया जाता है जो की शरीर के इन्फेक्शन को दूर करता है |
ओट्स खाने के फायदे हार्ट के लिए | Oats Beneficial for Heart in Hindi
ओट्स के फायदे हार्ट के लिए भी बहुत अधिक फायदेमंद होते है | ओट्स के सेवन करने से यह हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर हमारे ह्रदय को स्वस्थ बनाये रखता है | ओट्स में बीटा ग्लुकोन पोषक तत्व होता है जो की शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल LDL के स्तर को कम करता है वो भी बिना गुड कोलेस्ट्रॉल HDL को प्रभावित किये बिना |
ओट्स में विटामिन सी और विटामिन इ होते है जो की हार्ट में LDL के ऑक्सीकरण को रोककर आर्टरीज को संकुचन से बचाते है जिससे की ब्लड का सर्कुलेशन सही रहता है और हमारा हार्ट स्वस्थ बना रहता है |
ओट्स खाने के फायदे हाई ब्लडप्रेशर में | Oats for Hai Blood Pressure in Hindi
ओट्स के फायदे हाई ब्लड प्रेशर के लिए बहुत अधिक है | इसके सेवन से हार्ट की बीमारियों की सम्भवना 22% तक कम हो जाती है | ओट्स खाने से रक्तकोशिकाओं का संकुचन दूर होता है जिससे की ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है | और हार्ट स्वस्थ बना रहता है |

ओट्स के फायदे कैंसर के उपचार में | Cancer Treatment with Oats in Hindi
ओट्स के बारे में कुछ रिसर्च में यह बात सामने आयी है की ओट्स के फायदे कैंसर को रोकने में सक्षम है | इसके एंटी ऑक्सीडेंट तत्व कैंसर को रोकने में सक्षम होते है | ओट्स में एवेन्थरामाइड योगिक पाया जाता है जो की कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है और हमारी कैंसर से रक्षा करता है | ओट्स में फाइबर होता है जो की रेक्टल कोलोन कैंसर से हमारी रक्षा करता है | लेकिन इसके लिए अच्छी गुणवत्ता वाले ओट्स का सेवन करना चाहिए |
ओट्स के नुकसान | Oats Side Effects in Hindi
- ओट्स के स्वाद के लिए कुछ ब्रांड्स उसमे शुगर मिलाते है जिसके कारन डाइबिटीज की दिक्कत हो सकती है , इसलिए शुद्ध ओट्स का सेवन करें |
- ओट्स को अगर सही तरिके से नहीं पकाया जाये तो यह आंतो में चिपक जाता है जिससे की पेट में कब्ज की परेशानी हो सकती है |
- इसमें फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है इस वजह से इसको पचने में दिक्कत हो सकती है जिसके कारन पेट में कब्ज की शिकायत हो सकती है |
FAQ : ओट्स से जुड़े कुछ जरुरी सवाल –
Q.1: What is Oats Meaning in hindi ?
Answer : Oats ko hindi me jaee (जई ) kahte hai |
Q.2: ओट्स के फायदे क्या क्या है ?
Answer : ओट्स में फाइबर होता है यह पाचन के लिए अच्छा है इससे वजन नहीं बढ़ता, यह हमारे ब्लड प्रेशर को बढ़ने नहीं देता और हार्ट को स्वस्थ बनाये रखता है | इसके अलावा ओट्स डाइबिटीज में भी लाभकारी है |
Q.3: ओट्स में कौन कौन से पोषक तत्व होते है ?
Answer :ओट्स में फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेड, जस्ता, फास्फोरस, पोटेशियम, मेग्नेशियम और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते है |
Q.4: Oats ke nuksan in hindi ?
Answer: ओट्स में फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है इसलिए इसे पचाने में परेशानी हो सकती है , अगर इसे सही तरह नहीं पकाया जाते तो इससे यह आंतो के चिपक सकता है |
हम उम्मीद करते है ओट्स के फायदे (Oats Benefits in Hindi ) से सबंधित आज की यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे | अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करें | अगर आपके पास ओट्स के फायदे नुकसान से सबंधित कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें |